#HEADING: 📑 Current Affairs March 2026 Q: हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को किस राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है? (A) उत्तर प्रदेश (B) मध्य प्रदेश (C) बिहार * (D) राजस्थान Q: दिल्ली के नए उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? (A) विनय कुमार सक्सेना (B) तरणजीत सिंह संधू * (C) अनिल बैजल (D) नजीब जंग Q: आर.एन. रवि को तमिलनाडु से स्थानांतरित करके किस राज्य का नया राज्यपाल बनाया गया है? (A) ओडिशा (B) असम (C) मेघालय (D) पश्चिम बंगाल * Q: हाल ही में लद्दाख के नए उपराज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? (A) विनय कुमार सक्सेना * (B) आर.के. माथुर (C) बीडी मिश्रा (D) मनोज सिन्हा Q: डिजिटल जनगणना 2027 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा किन दो आधिकारिक शुभंकरों (Mascots) का अनावरण किया गया है? (A) शक्ति और विजय (B) प्रगति (महिला) और विकास (पुरुष) * (C) उमंग और उत्साह (D) डिजिटल और स्मार्ट Q: गिरती प्रजनन दर (TFR) को रोकने के लिए किस राज्य ने तीसरे बच्चे के लिए 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने वाली 'ड्राफ्ट पापुलेशन मैनेजमेंट पॉलिसी' पेश की है? (A) केरल (B) तमिलनाडु (C) आंध्र प्रदेश * (D) कर्नाटक Q: आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने किस टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है? (A) ऑस्ट्रेलिया (B) इंग्लैंड * (C) दक्षिण अफ्रीका (D) न्यूजीलैंड Q: हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस देश के युद्धपोत 'IRIS Dena' के डूबने के बाद खोज और बचाव अभियान में हिस्सा लिया? (A) इराक (B) ईरान * (C) ओमान (D) कतर Q: भारतीय रेलवे ने हाल ही में किस पूर्वोत्तर राज्य में पहली बार मालगाड़ी से खाद्यान्न पहुंचाया है? (A) नागालैंड (B) मणिपुर (C) मिजोरम * (D) अरुणाचल प्रदेश Q: हाल ही में वायु सेना का कौन सा लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया? (A) मिराज-2000 (B) राफेल (C) तेजस (D) सुखोई-30 एमकेआई * Q: हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 'TWEES' योजना शुरू की गई है? (A) तमिलनाडु * (B) केरल (C) आंध्र प्रदेश (D) महाराष्ट्र Q: हाल ही में 'संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026' (Compressed Biogas Conference) का आयोजन कहाँ किया गया? (A) नई दिल्ली (B) पुणे, महाराष्ट्र * (C) बेंगलुरु (D) नागपुर Q: हाल ही में महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किस संस्था ने "स्फूर्ति कार्यक्रम" की शुरुआत की है? (A) टाटा फाइनेंस (B) एचडीएफसी बैंक (C) रिलायंस कैपिटल (D) L&T फाइनेंस * Q: हाल ही में किस राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हेतु 'MeHEALTH' मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है? (A) कर्नाटक (B) केरल * (C) तेलंगाना (D) तमिलनाडु Q: हाल ही में किस खेल को बढ़ावा देने के लिए भारत में दुनिया की पहली फ्रैंचाइज़ी-आधारित लीग की घोषणा की गई है? (A) कुश्ती (B) कबड्डी (C) साइकिलिंग * (D) तीरंदाजी Q: भारतीय संविधान की 7वीं अनुसूची के तहत 'सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता' किस सूची का विषय है? (A) संघ सूची (B) राज्य सूची * (C) समवर्ती सूची (D) अवशिष्ट शक्तियां Q: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना और गठन का प्रावधान है? (A) अनुच्छेद 110 (B) अनुच्छेद 124 * (C) अनुच्छेद 214 (D) अनुच्छेद 226 Q: बायोगैस (Biogas) का मुख्य घटक क्या है? (A) ब्यूटेन (B) प्रोपेन (C) मीथेन * (D) एथेन Q: सिंधु घाटी सभ्यता का कौन सा स्थल भारत में स्थित सबसे बड़ा पुरातात्विक स्थल है? (A) धोलावीरा (B) लोथल (C) कालीबंगा (D) राखीगढ़ी * Q: भारत में सर्वाधिक किस प्रकार के वन पाए जाते हैं? (A) सदाबहार वन (B) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन * (C) पर्वतीय वन (D) मैंग्रोव वन
Post a Comment