#HEADING: 📑 Current Affairs February 2026 Q: एसीसी (ACC) महिला एशिया कप इमर्जिंग टीम्स का खिताब भारत 'ए' ने किस टीम को पराजित कर जीता है? (A) पाकिस्तान 'ए' (B) श्रीलंका 'ए' (C) बांग्लादेश 'ए' * (D) नेपाल 'ए' Q: वनवासियों को शिक्षित करने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान हेतु छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की किस महिला को पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया? (A) तीजन बाई (B) डॉ. बुदरी ताती * (C) फुलबासन यादव (D) ममता चंद्राकर Q: प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित 82 किलोमीटर लंबा देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर किन शहरों के मध्य संचालित है? (A) दिल्ली और आगरा (B) मुंबई और पुणे (C) बेंगलुरु और मैसूर (D) दिल्ली और मेरठ * Q: चंडीगढ़ में आयोजित 13वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में पुरुषों की हाफ मैराथन का स्वर्ण पदक किस खिलाड़ी ने जीता है? (A) अक्षदीप सिंह (B) संदीप कुमार (C) विकास सिंह (D) साहिल (पंजाब) * Q: किस राज्य सरकार द्वारा हाल ही में 'बंग्लार युवा साथी योजना' का शुभारंभ किया गया है? (A) त्रिपुरा (B) ओडिशा (C) पश्चिम बंगाल * (D) असम Q: हाल ही में चर्चा में रहे विवादित द्वीप डोकडो / ताकेशिमा पर किन दो देशों के बीच क्षेत्रीय विवाद है? (A) चीन और जापान (B) दक्षिण कोरिया और जापान * (C) वियतनाम और फिलीपींस (D) रूस और यूक्रेन Q: हाल ही में राष्ट्रपति भवन में किस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा का अनावरण किया गया? (A) सरदार पटेल (B) नेताजी सुभाष चंद्र बोस (C) महात्मा गांधी (D) सी. राजगोपालाचारी * Q: हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा किस रेलवे स्टेशन को 'ईट राइट स्टेशन' प्रमाणन से सम्मानित किया गया है? (A) गुवाहाटी रेलवे स्टेशन (B) दीमापुर रेलवे स्टेशन * (C) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (D) पटना जंक्शन Q: हाल ही में 'राजाजी उत्सव' का आयोजन कहाँ पर किया जा रहा है? (A) देहरादून (B) नैनीताल (C) हरिद्वार (D) राष्ट्रपति भवन * Q: थैलेसीमिया मुख्य रूप से किस प्रकार की बीमारी है? (A) संक्रामक रोग (B) विटामिन की कमी (C) हार्मोनल असंतुलन (D) आनुवंशिक रक्त विकार * Q: किस मंत्रालय द्वारा 'बढ़ना है तो यहाँ जुड़ना है' नामक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया? (A) शिक्षा मंत्रालय (B) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय * (C) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (D) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय Q: हाल ही में चर्चा में रही सुआव (Suav) नदी किस नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है? (A) घाघरा नदी (B) गंडक नदी (C) कोसी नदी (D) राप्ती नदी * Q: हाल ही में खबरों में रही रामसर-सूचीबद्ध 'कोले आर्द्रभूमि' (Kole wetland) किस राज्य में स्थित है? (A) तमिलनाडु (B) केरल * (C) कर्नाटक (D) आंध्र प्रदेश Q: हाल ही में 'सय्यद-3G' (Sayyad-3G) मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किस देश के द्वारा किया गया है? (A) पाकिस्तान (B) तुर्की (C) उत्तर कोरिया (D) ईरान * Q: किस टाइगर रिजर्व में शिक्षित महिलाओं को एंबेसडर बनाने के लिए 'वंजीवी दीदी' नामक एक नई पहल शुरू की गयी है? (A) जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (B) पलामू टाइगर रिजर्व * (C) कान्हा टाइगर रिजर्व (D) रणथंभौर टाइगर रिजर्व Q: भारत सरकार द्वारा 'प्रोजेक्ट एलीफेंट' किस वर्ष शुरू किया गया था? (A) 1973 (B) 1982 (C) 1992 * (D) 2004 Q: भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद 'भारत की संचित निधि' (Consolidated Fund of India) से संबंधित है? (A) अनुच्छेद 266 * (B) अनुच्छेद 267 (C) अनुच्छेद 280 (D) अनुच्छेद 300 Q: विटामिन B12 का रासायनिक नाम क्या है? (A) थायमिन (B) सायनोकोबालामिन * (C) रेटिनॉल (D) राइबोफ्लेविन Q: 'ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स' रिपोर्ट किस अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा प्रकाशित की जाती है? (A) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) (B) विश्व बैंक * (C) विश्व व्यापार संगठन (WTO) (D) एशियाई विकास बैंक Q: कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण किस देश के तकनीकी सहयोग से किया गया था? (A) अमेरिका (B) फ्रांस (C) रूस * (D) कनाडा
Post a Comment