#HEADING: 📑 Current Affairs February 2026 Q: भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित 'इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026' की आधिकारिक थीम (Theme) क्या है? (A) महासागरों की सुरक्षा और शांति (B) नौसेना शक्ति और राष्ट्र निर्माण (C) महासागरों के माध्यम से एकजुट & मैत्री का सेतु * (D) वैश्विक समुद्री सहयोग Q: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों की मदद करने के लिए आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित किस शैक्षिक पोर्टल को एआई इम्पैक्ट समिट में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई? (A) दीक्षा (DIKSHA) (B) सथी (SATHEE) * (C) स्वयं (SWAYAM) (0) ई-पाठशाला Q: किस टेक दिग्गज ने भारत और अमेरिका के बीच सीधा सब-सी केबल रूट बनाने के लिए 'अमेरिका-इंडिया कनेक्ट' पहल की घोषणा की? (A) माइक्रोसॉफ्ट (B) मेटा (C) अमेज़न (D) गूगल * Q: पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पुरुष एकल SL3 श्रेणी में स्वर्ण पदक किसने जीता? (A) सुकांत कदम (B) सुहास एल.वाई. (C) मनोज सरकार (D) प्रमोद भगत * Q: बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2025 में 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से किसे सम्मानित किया गया? (A) पी.टी. उषा (B) कर्णम मल्लेश्वरी (C) अंजलि भागवत (निशानेबाजी) * (D) मैरी कॉम Q: हाल ही में चर्चा में रहा 'कूनो राष्ट्रीय उद्यान' किस राज्य में स्थित है? (A) राजस्थान (B) मध्यप्रदेश * (C) उत्तर प्रदेश (D) गुजरात Q: हाल ही में तमिलनाडु से जीआई टैग प्राप्त 'सलेम साबूदाना' की पहली खेप किस देश को निर्यात की गई है? (A) अमेरिका (B) ऑस्ट्रेलिया (C) जापान (D) कनाडा * Q: हाल ही में चर्चा में रही 'बराक घाटी' किस राज्य में स्थित है? (A) असम * (B) मणिपुर (C) नागालैंड (D) त्रिपुरा Q: हाल ही में भारत में पहले 'यूरोपीय कानूनी गेटवे कार्यालय' का उद्घाटन किस शहर में किया गया है? (A) मुंबई (B) नई दिल्ली * (C) बेंगलुरु (D) चेन्नई Q: हाल ही में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में 'एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप' पुस्तक का विमोचन किस मंत्रालय द्वारा किया गया? (A) गृह मंत्रालय (B) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (C) वाणिज्य मंत्रालय (D) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) * Q: वैश्विक स्वास्थ्य में एआई पहल पर पहले 'भारत-फ्रांस परिसर' का उद्घाटन कहाँ किया गया है? (A) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली * (B) पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ (C) जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी (D) एम्स, जोधपुर Q: शोधकर्ताओं ने लक्षद्वीप के अगात्ती द्वीप की प्रवाल भित्तियों में किस जीव की एक नई सूक्ष्म प्रजाति 'गैलाथिया बालसुब्रमण्यनी' की खोज की है? (A) मछली (B) केकड़ा (स्क्वाट लॉबस्टर) * (C) समुद्री कछुआ (D) ऑक्टोपस Q: हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान 'VoicERA' को लॉन्च किया है? (A) शिक्षा मंत्रालय (B) संचार मंत्रालय (C) स्वास्थ्य मंत्रालय (D) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) * Q: हाल ही में समाचारों में रहा 'लिम्फेडेमा' मानव शरीर के किस तंत्र से संबंधित एक प्रमुख बीमारी है? (A) लसीका तंत्र * (B) श्वसन तंत्र (C) पाचन तंत्र (D) तंत्रिका तंत्र Q: 2,880 मेगावाट क्षमता वाली 'दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना' का निर्माण किस राज्य में किया जा रहा है? (A) सिक्किम (B) असम (C) नागालैंड (0) अरुणाचल प्रदेश * Q: दिबांग नदी (Dibang River) किसकी सहायक नदी है? (A) गंगा (B) यमुना (C) ब्रह्मपुत्र * (D) सिंधु Q: यूरोपीय संघ (European Union) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? (A) पेरिस, फ्रांस (B) ब्रुसेल्स, बेल्जियम * (C) बर्लिन, जर्मनी (D) वियना, ऑस्ट्रिया Q: नामदफा नेशनल पार्क (Namdapha National Park) किस राज्य में स्थित है? (A) मणिपुर (B) मेघालय (C) सिक्किम (D) अरुणाचल प्रदेश * Q: तिब्बत में किस नदी को 'सिंगी खंबान' के नाम से जाना जाता है? (A) ब्रह्मपुत्र नदी (B) सिंधु नदी * (C) सतलुज नदी (D) कोसी नदी Q: बड़ी इलायची का सबसे बड़ा उत्पादक भारतीय राज्य कौन सा है? (A) सिक्किम * (B) केरल (C) कर्नाटक (D) तमिलनाडु
Post a Comment